एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बहुत बड़ी हस्ती है. प्रियंका चोपड़ा एक अंतराष्ट्रीय अभिनेत्री बन चुकी है, उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. वह कई अंतराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम भी करती है. प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोन्स के साथ शादी की है.
निक जोन्स प्रियंका से उम्र में काफी छोटे है, इसलिए ही प्रियंका और निक की जोड़ी काफी अनोखी मानी जाती हैं. प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही सुर्ख़ियों में बनी रहती है. महाशिवरात्रि के मौके पर प्रियंका ने अपने पति के साथ भगवान शिव की पूजा की.
प्रियंका ने मनाई शिवरात्रि
सोशल मीडिया पर प्रियंका के फैंस उनकी तस्वीरें शेयर करते नजर आ रहे है. पति निक के साथ प्रियंका को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाते देख लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की है.
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा ने भले ही एक विदेशी एक्टर के साथ शादी रचा ली है लेकिन इसके बाद भी वह अपने संस्कारों को नहीं भूली है. लोग प्रियंका और निक की तस्वीरों को खूब शेयर कर रहे है.
आपको बता दें कि प्रियंका ने अपने पति निक के साथ मिलकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की है और महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया.
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आ रहे है. सोशल मीडिया यूजर भी उनकी सुंदरता की जमकर तरिफें करते नजर आए है.
वहीं भगवान शिव की आराधना के दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है और वो हाथ में थाली लिए हुए दिख रहे है. वहीं प्रियंका पिंक साड़ी में नजर आ रही है.
प्रियंका हाल ही में बनी हैं मां
आपको बता दें कि इससे पहले दीवाली के मौके पर भी प्रियंका और निक पूजा करते नजर आए थे. उस वक्त भी निक ने एक व्हाइट कुर्ता और प्रियंका ने पीली साड़ी पहनी हुई थी.
इसके साथ ही आपको यह भी बताते चले कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स एक लड़की के माता-पिता बने है. प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने है.
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की बेबी गर्ल दिखने में बहुत क्यूट ह, जिसके बाद माना जा रहा है कि वो प्रियंका चोपड़ा पर गई है.